फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 24 यात्री, चेकअप में 16 स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आए 24 यात्री, चेकअप में मिले 16 स्वस्थ
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिले में अब तक 24 लोगों के विदेश से आने की सूचना मिली है। इनमें 16 लोग यहां पहुंचे हैं। सभी स्वस्थ्य हैं। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। आठ लोगों की अब भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
यह जानकारी सीमएओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर आम लोगों को भी जागरूक किया गया है। यही कारण रहा कि चीन से आने वाले दो लोगों की सूचना स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को दी। तत्काल प्रभाव से उन्हें सूचीबद्ध करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। एक व्यक्ति में बुखार के लक्षण पाए गए। खून का नमूना लेकर लखनऊ के केजीएमसी में जांच कराई गई। नमूना निगेटिव पाया गया है। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बस्ती में 12 बेड तथा जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इलाज की सभी सुविधाएं मुहैया कराते हुए कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। कहा कि यदि किसी की विदेश की ट्रेवेल हिस्ट्री हो या विदेश से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आया हो तथा उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
अचानक बुखार आना, खांसी आना सांस लेने में परेशानी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं।
सामान्य रोकथाम व बचाव के उपाय
खांसते या छीकते समय रुमाल या कपड़ा मुंह पर रखें, बात करते समय कम से कम एक हाथ की दूरी बनाए रखें, कम से कम लोगों से हाथ मिलाएं, हाथ मिलाने एवं संक्रमित वस्तु छूने के बाद साबुन से हाथ धोएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
इन नंबर पर देंसूचना
डॉ. जेपी त्रिपाठी, सीएमओ - 8005192643, डॉ. फकरेयार हुसैन, एसीएमओ - 8052513516, डॉ. राकेशमणि, कंट्रोल रूम प्रभारी- 9415068731।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें