फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 2,227 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा, रीजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया

Sat, 18 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल बच्चे
विज्ञापन
80 सीटों के लिए 5,762 अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/रुधौली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय मे प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 3535 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 2,227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी खुश नजर आए। उनका कहना था कि पेपर अच्छा हुआ है। गणित और रीजनिंग के कुछ प्रश्नों ने उलझाया। मगर, भाषा, विज्ञान व अन्य विषय के प्रश्न आसान लगे।

रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए जनपद के 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 5,762 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 3535 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 2227 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर विद्यालय में छठवीं कक्षा के 80 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई। इसमें 3,535 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्तों के निगरानी में हुई। जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर सीटों पर प्रवेश कर लिया जाएगा।



..



गणित, रीजनिंग, भाषा समेत अन्य विषयों के प्रश्न पूछे गए थे। गणित और रीजनिंग के प्रश्न कुछ कठिन लगे। मगर, भाषा और अन्य विषय के प्रश्न सरल थे। पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन

- बबिता, परीक्षार्थी

..

भाषा के प्रश्नों में सही विकल्प चुनना था। व्याकरण के प्रश्न भी थे, जो अच्छा हुआ है। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे, पर अधिकांश प्रश्नों काे हल किया है। रीजनिंग के अधिक प्रश्न थे।

- यश पटेल, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें