फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में 22 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 25 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार को प्लास्टिक कांप्लेक्स के निकट बटेला चौराहे पर स्थित आयुष हास्पिटल पर अभय शक्ति चैरीटेबुल ट्रस्ट अध्यक्ष अभय पांडेय के संयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डा. वीके वर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ब्ल्ड बैंक के विजय कुमार सिंह, मुकेश गौतम, विजय कुमार शुक्ल, मुकेश कुमार ने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से सिद्धू सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अमित निराला, नौशाद, रमेश, ज्ञान प्रकाश, शिमला, विपुल, अनूप, विक्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें