फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के आय का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बसपा-सपा गठबंधन के रामप्रसाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। राम प्रसाद के पास लखनऊ से लेकर गांव तक कई एकड़ जमीन है तो उनकी पत्नी लखनऊ में एक भूखंड की मालकिन हैं। पति के पास दो असलहे तो पत्नी भी दो की लाइसेंसी हैं। रामप्रसाद के पास दो लग्जरी वाहन हैं, जिनकी कीमत करीब तीस लाख रुपये है। हालांकि, इन पर 11.66 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है।
नामांकन में दिए हलफनामे में बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने वर्ष 17-18 में 8.69 लाख का तो पत्नी कपुरा देवी ने 8.67 लाख का आयकर रिटर्न दाखिल किया था। प्रत्याशी राम प्रसाद के पास पांच बैंक खाते हैं, जिनमें 35.99 लाख रुपये हैैं, जबकि इनकी पत्नी के खाते में 24,288 रुपये हैं। रामप्रसाद के पास नकदी के रूप में पांच लाख तो पत्नी के पास दो लाख रुपये हैं। रामप्रसाद के पास 81 हजार रुपये का तो पत्नी के पास 10.30 लाख रुपये के जेवरात हैं। लखनऊ के गोमती नगर में पत्नी और पति दोनों के पास आवासीय भूखंड के अलावा पैतृक गांव जिगिना, कप्तानगंज व चिलमा में भी जमीन हैं। इसमें से कुछ जमीन कृषि योग्य भी है। इनकी अचल संपत्ति 72.57 लाख तो पत्नी के पास 53 लाख है। स्वअर्जित संपत्ति 54.99 लाख तो पत्नी के पास 60 लाख की स्वअर्जित संपत्ति है।
विज्ञापन


लखपति हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीश
एक बंदूक व लखनऊ में एक फ्लैट के मालिक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा निर्वाचन में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने नामांकन किया। हरीश लखपति हैं। इनके पास महज एक बैंक खाता है वह भी दिल्ली में, जिसमें 7.74 लाख जबकि इनकी पत्नी विनीता द्विवेदी के खाते में मात्र 92,413 रुपये जमा हैं। एक लग्जरी वाहन के अलावा महज एक बंदूक के लाइसेंसी हरीश हैं।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामा जो शपथ पत्र हरीश ने दिए हैं उसके अनुसार वर्ष 18-19 में हरीश ने जहां 18.19 लाख का तो पत्नी ने करीब तीन लाख रुपये आयकर रिटर्न दाखिल किया है। हरीश के पास एक लाख का म्युचुअल फंड है तो 1.87 लाख रुपये वार्षिक प्रीमियम का एलआईसी भी हरीश ने करा रखा है। हरीश के पास जहां 66 हजार मूल्य के आभूषण तो पत्नी विनीता के पास चांदी व सोने के कुल 8.70 लाख के जेवरात हैं। हरीश 2.62 लाख रुपये के व पत्नी 1.03 लाख की मालकिन हैं। लखनऊ में एक फ्लैट के अलावा हरीश की चल संपत्ति 16.55 लाख की है। हलफनामा में दिए गए शपथ पत्र में हरीश व उनकी पत्नी लखपति हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें