भानपुर मझारी पाठक के सीवान में 10 बीघा फसल राख
भानपुर। तहसील क्षेत्र के मझारी पाठक गांव के सीवान में सोमवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे अचानक आग लग गई। इसमें गेहूं और गन्ने की लगभग 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के बीच लगी आग को ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से काबू कर बुझाई।
अज्ञात कारणों से लगी आग में गया प्रसाद का ढाई बीघा, शिवनदंन का एक बीघा और घूरहू का ढाई बीघा गन्ना जल गया। जबकि बेचन प्रसाद का चार बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। आग से खेत में खड़ी फसल के साथ काटकर बंडल बना कर रखा गया गेहूं भी जल गया। आग की सूचना पाकर मौके पर डॉयल 100 के प्रभारी दरोगा यादव, रामदरश यादव व चंद्रभान के साथ फायर सर्विस से वीरेन्द्र यादव, हर्ष नरायन शुक्ला, विनय श्ंाकर यादव के साथ चौकी प्रभारी असनहरा योगेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली।