फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन पर सपाई-बसपाई की बांछे खिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन पर कार्यकर्ताओं की बांछें खिलीं
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सपा-बसपा गठबंधन पर मुहर लगते ही शनिवार को दोनों दलों के नेताओं की बांछें खिल गईं। दोनों पार्टियों के नेताओं ने खुशियां मनाईं। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।
शहर के गांधी नगर में सपा जिला उपाध्यक्ष जमील अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर हाफिज इलियास, तारिक अदील, मो. अकरम, नवीन पाल, समरेंद्र विक्रम सिंह, दोस्त मोहम्मद सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सपा-बसपा गठबंधन की जानकारी होते ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार तेनुआ बाजार चौराहे पर बसपा व सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी मर्नाइं। बसपा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मलिक ने कार्यक्रम की अगुवाई की। इस मौके पर ग्राम प्रधान इमिलिया मोहम्मद वसीम, अब्दुल मुत्तलिब, सपा सेक्टर प्रभारी गुड्डू खान, प्रधान सुजिया कलाम, नदीम अहमद, हयात अली, अहमद अली, इकबाल अहमद, वकार आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर भी सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, सपा नेता बृजकिशोर सिंह डिंपल की अगुवाई में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े तो दूसरी ओर पार्टी के पदाधिकारियों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का स्वागत किया। इस मौके पर इनामुल्लाह चौधरी, अमित यादव, राम कुमार यादव सहित अन्य सपा या बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार चिलमा कस्बे मे सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर मोहम्मद स्वाले, संजय गौतम, आज्ञाराम चौधरी, मुलायम यादव, प्रदीप, रामपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। गौर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तेनुआ चौराहे पर बसपा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मालिक व युवा सपा नेता गुड्डू अंसारी ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नारेबाजी की। गौर बाजार में बसपा नेता कप्तानगंज विधानसभा महासचिव डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर बिंदु यादव, दीपांकर गौतम, हयात अली, राजेश यादव, चिंता यादव, अब्दुल मुत्तलिव, अब्दुल कलाम, जुनैद अहमद, बबलू खान, शैलेश यादव आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बभनान के हर्रैया चौराहे पर सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, राम प्रसाद चौधरी, रवीन्द्र उर्फ कन्हैया तिवारी, सम्पूर्णानन्द जायसवाल, रिंकी शर्मा, राजेन्द्र सिंह, नीरज जायसवाल, द्वारिका चौधरी, शुभम जायसवाल, आरिफ अंसारी, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें