फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई वुड परिसर में आग से हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाईवुड परिसर में आग से हड़कंप
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के पेड़ से टकराने पर उठी चिंगारी
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित फूलडीह के न्यू पराग रेस्टोरेंट के बगल में प्लाईवुड कंपनी है। परिसर के ऊपर से हाईटेंशन तार निकला है। तारों के टकराने से निकली चिंगारी से परिसर की झाड़ियों में आग लग गई। रेस्टोरेंट के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हवा चलने से तार यूकेलिप्टस पेड़ से टकरा रहे थे। इससे तारों से चिंगारी नीचे गिर रही थी। थोड़ी ही देर में प्लाईवुड कंपनी के परिसर की झाड़ियां जलने लगीं। परिसर से सटे न्यू पराग रेस्टोरेंट में जलपान कर रहे ग्राहकों ने तेज धुआं उठते देखा, जिसके बाद अंदर से भागकर हाईवे पर आ गए। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस चौकी विक्रमजोत को घटना की बाबत सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया। प्लाईवुड कंपनी और न्यू पराग रेस्टोरेंट में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें