फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से मुक्त कराने को अफसरों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कुपोषण से मुक्त कराने को अफसरों ने लिया संकल्प
15 दिन में कुपोषित परिवारों को दें राशन व जॉब कार्ड: कमिश्नर
मंडलस्तरीय पोषण समिति की बैठक में दिए गए कई निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मंडल को कुपोषण से मुक्ति कराने के लिए मंडलायुक्त ने मंगलवार को मंडलस्तरीय पोषण समिति की बैठक की। अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कमिश्नर ने कहा कि कुपोषित बच्चों के परिवारों को 15 दिन के अंदर राशन कार्ड और जॉब कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में हुई पोषण समिति की बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने अधिकारियों से जनपदवार रिपोर्ट ली। निर्देश दिए कि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में एनीमिया (रक्त जांच) का औसत काफी कम है, औसत गैप अगली बैठक से पूर्व अवश्य पूरा करेें। जिलों में वजन मशीन क्रय की जाए। रोस्टर के तहत जन्म से तीन वर्ष तथा तीन से पांच वर्ष के बच्चोें का नियमित वजन किया जाए। प्रत्येक जनपद में बच्चोें के कुपोषण को दूर करने के लिए सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन अवश्य किया जाए। प्रचार-प्रसार करके बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर समय से बैठकें कराई जाएं। आयरन टेबलेट वितरण में खामियां मिलीं, जिसपर कमिश्नर ने वितरण सप्ताह भीतर कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र के साथ सभी मंडलस्तरीय अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें