फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद की नूराकुश्ती में हमले की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद की नूराकुश्ती में हमले की चर्चा
विज्ञापन


बस्ती।
साकेत महाविद्यालय अयोध्या फैजाबाद छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति जटाशंकर सिंह पर जानलेवा हमले के पीछे ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रही अंदरुनी नूराकुश्ती को जिम्मेदार बताया जा रहा है। 24 घंटे बाद तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार नामजद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीमें जुटी हैं।
मंगलवार की दोपहर जटाशंकर सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी। घायल जटाशंकर सिंह को पहले सीएचसी से जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया। जहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। ब्लॉक परशुरामपुर तृतीय सीट से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह के पति जटाशंकर सिंह पर मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे मुंह पर गमछा बांधे बदमाशों ने हमला किया था। पहली मंजिल पर मौजूद जटाशंकर सिंह पर पिस्टल तानकर बदमाशों ने गोली मार दी जिसके छर्रे दाहिनी जांघ में लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार जटाशंकर सिंह ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से काउंटर फायरिंग की लेकिन निशाना चूक गया। वहां से भाग रहे बोरिंग टेक्नीशियन चंद्रमणि पांडेय छत से कूद गए जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। एसओ रवि राय का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है। तहरीर थाने पर भेजने की बात बताई गई है लेकिन उनके स्टेशन से बाहर होने की वजह से ब्यौरा नहीं पता है। वहीं सूत्रों का कहना है कि चार नामजद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें