फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन में तब्दील हुआ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गौर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना गुरुवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। रेलवे स्टेशन चौराहे पर इटबहरा निवासी मनोज सिंह के नेतृत्व में आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र हमारी मांगों को नहीं मान ली जाती है तो प्रदर्शनकारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे सिंह एवं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद उसके अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी धरना स्थल पर झांकने तक नहीं आया। मजबूर होकर आंदोलनकारियों को आमरण अनशन करना पड़ा। कहा कि यदि सरकार का यही ढुलमुल रवैया रहा तो ग्रामीण आंदोलन कर सड़क जाम करने को मजबूर हो जाएंगे। सिंह ने कहा कि समस्याओं के बारे में दो अगस्त को मुख्यमंत्री एवं डीएम को पत्र भेज दिया गया था, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मिश्री लाल गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, रमाकांत शुक्ल, शिव प्रसाद जायसवाल, डॉ. मनोज कुमार कनौजिया, शुभम जायसवाल, राजेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, मुन्ना शुक्ला, रमेश कसौधन, हृदय नारायन, अमरनाथ मोदनवाल, गोपाल शुक्ला, हरिश्चंद्र पांडेय, रामजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें