फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं पर लगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की ब्लॉक इकाई रामनगर की ओर से रविवार को खोरिया में किसान पंचायत लगाई गई। हाइवे जाम करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता राम सनेही व संचालन तहसील महासचिव श्याम नरायन सिंह ने की। पंचायत में जिलाध्यक्ष राममनोहर ने कहा कि मध्य प्रदेश में जो घटना हुई है। वह शासन के संकेत पर हुई हैं। कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पिछले दिनों भाकियू की ओर से किये गए प्रदर्शन पर पदाधिकारियों पर प्रशासन द्वारा जो मुकदमा लिखाया गया हैं उसे वापस लिया जाए। नहीं तो भाकियू और बड़ा आंदोलन करेगी। कहा कि गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान तत्काल कराया जाए। इस मौके पर गंगाराम चौधरी, पितामबर मौर्य, महीबुल्लाह, हदय राम , मुनी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें