फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा ने सीएम का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव एवं शिव हर्ष किसान पीजी कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में छात्रसभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्र नेता राजेश यादव ने कहा कि छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ को लखनऊ पुलिस ने अकारण गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता पंकज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। पुलिस का मनमाना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ‘देव’ को तत्काल रिहा करने के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर छात्र नेता अंकित मिश्रा, प्रशांत यादव, मोहम्मद शाद ‘सद्दू’ रहमान सिद्दीकी, अक्षय प्रताप सिंह ‘गोदू’ गौरव श्रीवास्तव, धीरू उपाध्याय, अमन प्रताप सिंह ‘छोटू’ बंटी श्रीवास्तव, रेहान राहुल सिंह, कृष्णकांत यादव ‘चंद्रेश’ के साथ ही छात्रसभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें