फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभियान में तीन थानाक्षेत्र के 21 वारंटी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार रात चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग तीन थाने की पुलिस ने 21 वारंटियों को गिरफ्तार किया। परशुरामपुर पुलिस ने छह, पुरानी बस्ती ने चार और मुंडेरवा थाने की पुलिस ने 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि बेचन निवासी श्रृंगीनारी, राम तीरथ निवासी कोप, सुरेश कुमार निवासी हैदराबाद, नंदू निवासी परवरपारा, प्रकाश निवासी परवरपारा और मोसम्मी तिलई निवासी सेहरिया पर विभिन्न मामलों में केस दर्ज है। सभी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थाना पुरानी बस्ती एसओ महेश सिंह ने बताया कि संतोष सोनी निवासी राधा कृष्ण मंदिर, भुआल व हृदय राम और मुन्नालाल निवासी नहरिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार निवासी जगुई, महात्तम निवासी सिकरा खुर्द, राम सुन्दर निवासी अहिरौली, रामरुप निवासी अहिरौली, रंजीत करवल निवासी करवल कालोनी, केसर उर्फ केसई निवासी भैसा पाण्डेय, दिवानचन्द पटेल निवासी असनहरा, राम शंकर निवासी बढया, रामछैल निवासी अहरा अम्बेडकर चौराहा, गुलाम नवी निवासी बटेला और अकबाल निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें