फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रमिकों के सम्मान में 21 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 02 May 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मजदूर दिवस पर मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की तरफ से श्रमिकों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पचपेडि़या रोड स्थित बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक में एसोसिएशन से जुड़े 21 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त बृजमोहन शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन की पहल सराहनीय है। जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव, डाॅ. प्रवीन ने कहा कि श्रमिक दिवस पर रक्तदान करके सकारात्मक संदेश दिया गया है। रक्तदान करने वालाें को प्रमाणपत्र दिया गया। शिविर में फुजेल अहमद रंजीत कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार उपाध्याय आदि ने योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें