कांग्रेस सत्ता में आई तो सभी को न्याय : राजकिशोर
महादेवा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर ने की जन सभा
पूर्व व वर्तमान सांसद पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर सिंह ने कहा कि सरकार बनेगी तो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान सबके हित में काम होगा। पूर्व और वर्तमान सांसद पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता से झूठा वादा कर कुर्सी हासिल करने वालों की सच्चाई मतदाता जानता है। ये दोनों नेता अपने वादे पर खरे नहीं उतरे। झूठे वादों से विकास नहीं होता, दिल्ली भेजें तो यहां की तस्वीर बदल दी जाएगी।
कांग्रेस प्रत्याशी बुधवार को बनकटी क्षेत्र के देईसांड़ में कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि राहुल गांधी ने जो 72 हजार रुपये वार्षिक का जो वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र को रेखांकित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कांग्रेसी नेता बृजकिशोर सिंह डिम्पल कहा कि बस्ती के विकास के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं। तय आपको करना है कि यहां कैसा रहनुमा हो। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रामजियावन, कांग्रेस महासचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्णमणि त्रिपाठी, अजीत शुक्ला, सुशील सिंह, विश्राम पाल, राहुल गुप्ता, अली हुसेन, गोल्डी चौधरी, शिव शंकर मिश्रा, छोटेलाल, रामचंद्र शुक्ला, जगदंबा पांडेय, शशि भूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।