अयोध्या जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल
स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो जाने से हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। बेटे के साथ बाइक से अयोध्या दर्शन करने जा रही महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास शनिवार को हुई।
संत कबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मोरबियाज गांव के धर्मेंद्र कुमार शनिवार को अपनी मां कलावती (60) को बाइक से रामनवमी पर अयोध्या स्नान के लिए ले जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे वह छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि बाइक स्पीड ब्रेकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कलावती गिरकर घायल हो गईं। के लेग गार्ड में टंगा बैग स्पीड ब्रेकर पर उछल कर फंस गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। कलावती साथ में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गईं। एनएचएआई कर्मियों ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया।