विजय सम्मेलन को भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली कमान
27 मार्च को शहर के रोडवेज स्थित मैरेज हाल में होगा सम्मेलन
महिलाओं के अधिकाधिक भागीदारी के लिए कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से 27 मार्च को प्रस्तावित शहर के नेहरू तिराहा स्थित मैरेज हाल में विजय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा ने कमान संभाल ली है। तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय सभागार में बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि संगठन की महिलाएं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक महिलाओं को प्रेरित करें, जिससे वे भागीदारी निभाएं।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्या त्रिपाठी ने की। बैठक को मुख्य अतिथि मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी ने संगठन की महिलाओं को कार्यक्रम की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश मंत्री नीतू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उषा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सुधा सिंह, शालिनी मिश्रा, नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, शीला पाठक, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, शशि, शैल त्रिपाठी, किरन, शकुंतला व किरन सिंह आदि मौजूद रहीं।