फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभदर्शन में लगी बसें, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। प्रयागराज तक की यात्रा कराने के लिए रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। यही नहीं यात्रियों को मेला क्षेत्र में भ्रमण कराने के लिए 14 शटल बसें भी चलाई गईं हैं लेकिन आसपास जिलों के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के बेड़े में लगभग 110 बसें शामिल हैं। जिसमें से 84 बस प्रयागराज के लिए चलाई जा रही है। ऐसे में लखनऊ, अयोध्या, अकबरपुर तक की यात्रा करने वालों को घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि इन रूटों के लिए बसें नहीं लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ रोडवेज परिसर में देखी जा सकती है। परिसर में बस का इंतजार कर रहे नियाज अहमद ने कहा कि वे दोपहर एक बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बसें नहीं मिल रही है। लखनऊ को जाने वाले संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि बस के इंतजार में दिन निकल जाएगा। कहा कि गोरखपुर डिपो की एक दो बसें आईं भी जो पूरी तरह भरी हुई थी। फैजाबाद जाने वाले दीपक शुक्ला ने कहा कि सुबह दस बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस का कही कुछ पता ही नहीं है। संगीता ने कहा कि भाई की शादी में अकबरपुर जाना है लग रहा है कि दूसरा विकल्प देखना पड़ेगा।
इन स्थानों से चलाई जा रही बसें
कुंभ मेले में अधिक से अधिक लोग पहुंच सके इसके लिए रोडवेज डिपो की ओर से मेहदावल, सिकरीगंज, गायघाट सहित अन्य प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों से यात्री प्रयागराज तक की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनकी भी सुनें
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक छोटेलाल ने कहा कि लोकल दूरी के लिए 12 गाड़ियां लगाई गईं हैं। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि भीड़ को देखते हुए अनुबंधित बसों को भी लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें