फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को गरजे राज्य कर्मी

Thu, 30 Aug 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विकास भवन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। विकास भवन सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों पर आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया और कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनपीएस का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा एवं चंद्रिका सिंह व संचालन संघर्ष समिति के वाइस चेयरमैन शांति भूषण नाथ त्रिपाठी ने किया। प्रांतीय पर्यवेक्षक अरविंद सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, तौलू प्रसाद, प्रमोद शुक्ल, राजेश यादव, अखिलेश पाठक, देवेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आरटीओ के अनुज प्रधान और अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला खां के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। 31 अगस्त को मुख्यालय पर जुटने का आह्वान किया। दूसरी ओर पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्राचार्य अरविंद प्रबोध मिश्र, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. ललित गोयल, अभिषेक त्रिपाठी, सतीश, रवि शुक्ल, पंकज और गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरना दिया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शिवरतन ने किया। इस मौके पर अंगद सिंह, कमालुद्दीन, जय जय राम चौधरी, अंकित चौधरी, रितुराज पांडेय और लालमणि आदि मौजूद थे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार दूसरे दिन मो. कलीम के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. सुशील कुमार शुक्ल, राम प्रकाश पांडेय, धर्मपाल तिवारी, गणेश कुशवाहा, निकुंजनी, हरि प्रकाश, मनोज कुमार चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सभी प्राथमिक माध्यमिक पूर्व माध्यमिक ब्लाक व अन्य सरकारी कार्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय पर अखिलेश शुक्ला, शीतला प्रसाद यादव, बीपी आनंद, गोविंद माधव त्रिपाठी, इजहारुल हक अंसारी, हरेंद्र कुमार यादव, वंदना त्रिपाठी, डॉ. कांचनमाला त्रिपाठी, फौजदार यादव आदि मौजूद थे।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश कन्नौजिया, सियाराम पांडेय, संतोष सिंह व नंदलाल, पंचायत विभाग के एडीओ पंचायत राम स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे। इधर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने प्रेस क्लब में 21 कर्मचारी संगठनों की बैठक की। तय हुआ कि पांच सितंबर को कलेक्ट्रेट पर शिक्षक प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। सर्व सम्मत संयुक्त संघर्ष संचालन समिति का गठन किया। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने किया।

वेतन भुगतान के लिए संविदा विद्युत कर्मियों ने की हड़ताल
दुबौलिया। विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया से जुडे़ कई संविदा कर्मियों ने 13 माह से वेतन न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार से हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े 275 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
सुबह दस बजे उपकेंद्र पर संविदा कर्मी दिलीप चौधरी, राम विलास, हनुमंत पटवा, राम किशुन, भानू सिंह, जगू सिंह और दिलीप कुमार आदि पहुंचे और काम के बदले बकाया वेतन की मांग कर हड़ताल कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले तेरह माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते परिवार का भरणपोषण मुश्किल में है। कहा कि जान जोखिम में डाल कर दिन रात बिजली व्यवस्था को पटरी पर रखते हैं। मानदेय या वेतन के नाम पर निगम ने तेरह माह से फूटी कौड़ी भी भुगतान नहीं किया है। आंदोलित कर्मियों ने कहा एक तो वेतन नहीं मिल रहा है उस पर स्थानांतरण का फरमान सुनाया गया है। जब तक बकाया मानदेय व स्थानांतरण पर रोक नहीं लगता, काम पर नहीं लौटेंगे। इधर आंदोलन के बाद आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ने लगी है। उपभोक्ता रजवंत सिंह, आरडी मिश्रा, संदीप अग्रहरि, अनिल सिंह, शिव कुमार मिश्रा, मोनू, विनोद सिंह आदि का कहना है कभी बकाया मानदेय तो कभी कटौती, कभी खराबी का बहाना बता कर अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। उपभोक्ता परेशान हैं। एसडीओ विद्युत हर्रैया एसके मिश्रा ने कहा कि संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। जबकि दुबौलिया से कलवारी के मध्य 33 हजार की लाइन में फाल्ट है। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें