फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... नहीं थमा चोटी कटने का सिलसिला,महिलाओं में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थमा चोटी कटने का सिलसिला
विज्ञापन

बस्ती।
महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं में रविवार को भी इजाफा हुआ। परशुरामपुर, गौर-बभनान, कलवारी, कुदरहा, लालगंज-बनकटी, टिनिच-सोनहा क्षेत्र से अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। टिनिच में एक संदिग्ध कीड़े को लेकर काफी देर तक कौतूूहल बना रहा। कलवारी के शेखपुरा में एक लड़की की दो बार चोटी कटी। इन घटनाओं की हकीकत सामने न आने और लगातार नई घटनाओं के सामने आते रहने से भय का माहौल है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन या अन्य कोई आधिकारिक बयान न आने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी क्षेत्र के तालागांव निवासी 24 वर्षीय रीता पत्नी दीपक कुमार की दिन में करीब चार बजे नहा कर कपडे़ बदलते समय कुछ बाल कटकर जमीन पर गिरे। जिसे देख वह जोर से चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। सास अनारा दौडीं तो वह भी गश खा कर गिर पड़ीं। एम्बूलेंस से सीएचसी विक्रमजोत ले गए लेकिन डाक्टरों लाइलाज बीमारी बताकर जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र के कम्हरिया में सजरूननिशा पत्नी सरवर अली उर्फ मुन्ना की चोटी कटी। जबकि परशुरामपुर क्षेत्र के कुंवरापुर में गुड्डन देवी पत्नी गंगाराम की घर के सामने छप्पर में सोते समय चोटी का कुछ अंश कटकर हाथ में आ गया। जिससे वह बेहोश हो गई। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुदरहा ग्राम पंचायत के लालगंज उर्फ सराय घाट में उम्मे सलमा उम्र 12 बर्ष पुत्री यासीन की सुबह नौ बजे चोटी कटने की खबर से बाजार में सनसनी फैल गई। लड़की की मां ने बताया कि आधे घंटे तक बेहोश रही। उसे देखने के लिए यासीन के घर लोगों का जमवाड़ा लगा रहा।

इनकी दो बार कटी चोटी
कलवारी/वाल्टरगंज। रात दस बजे कलवारी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की सीमा पत्नी शिवशरण की दोबारा चोटी कट गई। बृहस्पतिवार को भी सब्जी काटते समय कुछ बाल कटकर गिरे थे। कुछ देर बेहोश रहीं। उधर वाल्टरगंज के बेलहरा गांव में संजिता के दोबारा बाल कट गए। सोनहा क्षेत्र के महुअपार में रविवार भोर में रामकली के बाल कट गए। बेहोश स्थिति में परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वापस जाते समय रास्ते में पुन: वह बेहोश होने लगी। उसी समय गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को राम सजन के भुसैला में पकड़ा। उसकी पिटाई करने के बावजूद उसने कुछ नहीं बताया। ग्राम प्रधान विनोद राजभर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू किया। इसी क्रम में पचमोहनी गांव निवासी रविंद्र की 26 वर्षीय पत्नी संजू का बाल उनके मायके रुधौली थाना क्षेत्र के कडहा गांव में कट गया।
विज्ञापन


टिनिच व बनकटी में काले कीड़े से दहशत
टिनिच/बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई बाबू गांव में 12/13 अगस्त की रात लगभग ग्यारह बजे सुमन(26) पत्नी सतीराम के ऊपर बिस्तर लगाते समय सिर पर एक काले रंग का कीड़ा बैठ गया। बगल में खड़े पति ने हाथ से उसे गिराया लेकिन बाद में कुछ बाल कटे मिले। जबकि टिनिच क्षेत्र के आमा गांव में महिलाओं के बीच संदिग्ध कीड़े का रविवार को दिन भर कौतूहल बना रहा। दोपहर लगभग 12 बजे गांव में राम सहाय के बरामदे में तीन महिलाएं नीतू, गुड़िया व सुनीता बैठी बात कर रही थीं। तभी काले रंग का कीड़ा सुनीता के ऊपर मंडराने लगा। उसके सिर पर बैठते ही सुनीता ने देख लिया और सबको बताकर कीडे को हाथ से हटा दिया। उसके बाद डिब्बे में बंद करके प्रधान के यहां पहुंचा दिया। प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के अनुसार उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें