फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम का दूध के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध में तमाम हानिकारक पदार्थों की मिलावट की शिकायत को संज्ञान में लेकर खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हंडिया चौराहा, चैनपुरवा ओवर ब्रिज, आयकर तिराहा सिविल लाइन्स, कचहरी चौराहा, पांडेय बाजार डुमरियागंज रोड पर टीम ने जांच कर नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

सुबह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जांच के लिए निकली। इन टीमों ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हडिया चौराहा, चैनपुरवा ब्रिज, पांडेय बाजार डुमरियागंज रोड पर रसूलपुर गांव निवासी सुखलाल, सोनबरसा गांव निवासी लालबहादुर, वाल्टरगंज के गौरा निवासी रामवचन, लालगंज के अमौना गांव निवासी नंद लाल के अलावा नरायनपुर गांव निवासी विनोद कुमार, गौर थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी अनिल कुमार द्वारा बेंचे जाने वाले दूध का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ,गीता त्रिपाठी मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दूध में मिलावट को लेकर शासन गंभीर है। इसके तहत जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम लगातार इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें