फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 पर एफआईआर, 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 पर एफआईआर, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना केस सामने आने के बावजूद कई लोग अब भी अपनी हरकतों से समाज को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 20 गैर जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 10 गिरफ्तार किए गए। सदर सर्किल के पुरानी बस्ती, कोतवाली और वाल्टरगंज थाना पुलिस ने कुल 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती के एसआई रामवशिष्ठ के अनुसार सुर्ती हट्टा निवासी विकास साहू बैंकाक से लौटा था। उसे जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घर में ही क्वारंटीन किया। बावजूद इसके वह सड़क पर घूमता मिला। इससे जनमानस में संक्रमण की आशंका व धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इसी थाने के मंगल बाजार में भीड़ लगाकर कर संक्रमण फैलाने की आशंका में कृष्णगोपाल, मयंक गुप्ता, राजा, इन्द्रदेवा कसौधन, सचिन कसौधन, सौरभ, शिवम कसौधन, अर्जुन कसौधन और महतर टोला निवासी लक्की के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने रानी लक्ष्मी कांपलेक्स चईयाबारी निवासी वासुदेव गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज के मझौवा खुर्द में लॉकडाउन का उल्लंघन कर एक साथ सड़क पर एकत्रित हुए लल्लन प्रसाद, देव प्रकाश, सत्य प्रकाश, रामनरेश, ध्रुवचंद, कौशल, सरजू प्रसाद, मनीष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं कबाड़ की दुकान खोलने वाले कृष्ण गोपाल निवासी पड़िया खास को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। धरपकड़ करने वाली टीम में विकास यादव, एसआई जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदुम्न सिंह, अनिल यादव, रामभवन चौरसिया व अभिषेक यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 वाहन सीज
बस्ती। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का पालन न करने पर कुल 105 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। बताया कि आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत कुल 38 मुकदमे दर्ज किए गये हैं। इसमें 121 अभियुक्त शामिल हैं। बताया कि जिले में कुल 91 बैरियर लगाये गये हैं। अब तक कुल 7857 वाहनों की जांच हुई है। इनमें से 1410 का चालान जबकि 36 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें