फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ थानाध्यक्ष समेत 20 निरीक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने रेंज स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी ने एक ही जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात आठ थानाध्यक्षों समेत कुल 20 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानांतरित होने वाले थाना प्रभारियों में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह, पैकोलिया एसएचओ मोतीचंद राजभर, पुरानी बस्ती एसएचओ शशांक शेखर राय, हर्रैया एसएचओ संजय कुमार, लालगंज एसएचओ दिनेश चंद्र, छावनी एसएचओ राणा डीपी सिंह, वाल्टरगंज एसएचओ ज्ञानेंद्र राय और कलवारी एसएचओ संतोष कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा यूपी-112 प्रभारी परमाशंकर सिंह यादव, रीडर शुभ नारायण दुबे, क्राइम ब्रांच के विनय पाठक और उपेंद्र मिश्र, पीआर सेल के शिवकुमार यादव, निरीक्षक कृपाशंकर मौर्य, रवींद्र कुमार रवि, साइबर सेल के भगवान सिंह और मंजू सिंह, विजय बहादुर यादव, एसओजी के विकास यादव और निरीक्षक सौदागर राय का भी गैर जनपद तबादला किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें