फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ वाले 20 सिपाही दीवान लाइन हाजिर

Thu, 06 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलाईदार पोस्टिंग का मजा लूट रहे 20 सिपाही, दीवान लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। इसके अलावा एसपी ने समय अवधि पूरा कर चुके 55 सिपाहियों को भी फेंट दिया है। फिलहाल कानून व्यवस्था की ड्यूटी और रि-पोस्टिंग के आरक्षी, मुख्य आरक्षी हटाए गए हैं। मिनिस्टीरियल स्टाफ को अभी नहीं छेड़ा गया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने सभी 11 जिलों के थानों में लंबे समय से जमे 679 पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का फरमान जारी किया था। जिनमें पाया गया कि 212 पुलिसकर्मी निर्धारित तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद जमे हैं। ऐसे बस्ती रेंज में 97 पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिनमें बस्ती में 55, सिद्धार्थनगर में 27 और संत कबीर नगर में तैनात 15 जवान तबादला मानक पार कर चुके हैं। इस क्रम में सभी का बुधवार रात तबादला किया गया। एसपी का कहना है कि सभी को तत्काल नई तैनाती पर आमद कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें