बस्ती। माटीकला कौशल विकास योजना के तहत 20 शिल्पकारों को माटी कला में दक्ष बनाया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 20 लोगों को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है। 15 दिन के अंदर विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना होगा। चयनित आवेदकों को 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र बस्ती द्वारा कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण आवासीय होगा। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिदिन 250 रुपये दिए जाएंगे। बताया कि इस योजना में कोई भी माटी कला कारीगर बेरोजगार महिला, पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है। संवाद