फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन युवक घायल, दो की इलाज के दौरान मौत.....

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की गई जान
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के खुशहालगंज रामलीला मैदान के पास बृहस्पतिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया था। जिस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक युवक का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
बृहस्पतिवार की देर रात थाना क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हर्षित सिंह, दुबौलिया कस्बा निवासी 20 वर्षीय अजीत सोनी अयोध्या से घर आ रहे थे। छावनी तिराहे पर पहले से ही वाहन के इंतजार में खड़े भिउरा गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक राम जानकी मार्ग से होते हुए खुशहालगंज राम लीला मैदान के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके आपस में बात करने लगे। तभी दुबौलिया से छावनी की तरफ जा रही डीसीएम ने तीनों को चपेट में ले लिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस एवं परिवार के लोग घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, भिउरा गांव निवासी रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह एवं अजीत सोनी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी की भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
---
दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। पड़ोस व गांव के लोग भी आहत हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भिउरा गांव निवासी रोहित तीन भाइयों एवं तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। रोहित घर से बाहर रहकर कहीं पर नौकरी करता था। पिता वेद प्रकाश पशुपालन विभाग में आंबेडकर नगर जनपद में नौकरी करते हैं। जबकि दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जो बी. फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। अजीत की मौत से पिता गोरखनाथ एवं मां सहित परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें