फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएम स्वनिधि योजना से आच्छादित होंगे 1990 वेंडर्स, बढ़ा सकेंगे रोजगार

विज्ञापन
नगर पालिका में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण चेक सौंपते सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारत स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। शहर के पटरी कारोबारी अपना कारोबार बढ़ा सकेंगे। उन्हें नगर पालिका में बृहस्पतिवार को आयोजित ‘पीएम स्वनिधि’ मेगा कैंप में ऋण चेक का वितरण किया गया। नगर पालिका में 10 लाभार्थियों को चेक दिया गया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने की। पूरे जनपद में 1990 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण संबंधित लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) कीर्ति प्रकाश भारती तथा परियोजना अधिकारी (डूडा) राजेश यादव ने योजना के तहत लाभार्थियों अनिल कुमार मल्होत्रा 50 हजार, विकास कुमार 15 हजार, मंगेश कुमार 25 हजार, संतोष 15 हजार, संजय 50 हजार, लालमन 50 हजार, रिंटू 50 हजार, राम सुरेश 25 हजार, खुशनुमा बेगम 50 हजार, इकरार अहमद को 15 हजार का ऋण के चेक प्रदान किए।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य स्थानीय पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद लगातार प्रयास कर रही है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने लाभार्थियों को योजना का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
शहरी मिशन प्रबंधक डूडा विनीता सिंह ने बताया कि चालू सत्र के लिए सभी निकायों के लिए 1990 स्ट्रीट वेंडर्स को चेक सौंपने का लक्ष्य आया है। वहीं, नगर पालिका बस्ती का लक्ष्य 700 है। इसमें 10 नगर पंचायतें शामिल हैं। इसके तहत चयनित वेंडर्स को को ऋण स्वीकृति चेक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता, सभासद कृष्ण कुमार पांडेय, लारा चौधरी, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अश्वनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें