फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यदेव अध्यक्ष, मनीष बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यदेव अध्यक्ष, मनीष बने महामंत्री
विज्ञापन

कोटेदार संघ की बैठक में पदाधिकारियों का सर्व सम्मत से चुनाव किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर शुक्रवार को कोटेदार संघ की बैठक हुई। इस दौरान संघ का चुनाव भी किया गया। इसमें सर्व सम्मत से सत्यदेव पांडेय को अध्यक्ष और मनीष सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष की देखरेख में हुआ। नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
आदर्श उपभोक्ता एवं वेलफेयर एसोसिएट्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीप नरायन राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में कोटेदारों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने व मानदेय देने के साथ ही सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित कमेटी में राजनाथ शुक्ला को उपाध्यक्ष, अमरेश गौतम को संगठन मंत्री, सर्वेष्ट को कोषाध्यक्ष व अशोक ओझा को संयोजक चुना गया। इस मौके पर विनोद वर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, अनिल पांडेय, राम किशोर मौर्या, चंचल मिश्रा, बेनी माधव, महेश, अंतिम शर्मा, राजेश सिंह, राम यज्ञ वर्मा, राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें