फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकिहवा में बनेगा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन मिली, लौकिहवा में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल
विज्ञापन

12 हजार स्क्वायर फिट में होगा 15 शैय्या का अस्पताल
पंचकर्म और योग शिविर की नये अस्पताल में होगी सुविधा
समाज कल्याण निर्माण निगम कराएगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है। लोगों का इलाज आयुर्वेद पद्धति से हो सरकार भी इसे लेकर गंभीर है। बदहाल हो चुके राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के नव निर्माण के लिए लौकिहवा में 12 हजार स्क्वायर फिट जमीन भी आवंटित कर दी गई है।
पिछले कई वर्षों से आयुर्वेदिक अस्पताल बदहाली के चलते टूटता जा रहा था। शहर के कोर्ट एरिया में 27 वर्ष से किराए के भवन में संचालित हो रहा है। भवन की स्थित भी काफी जर्जर है। इसे देखते हुए शासन ने लौकिहवा में 12 हजार स्क्वायर फिट भूमि आवंटित कर दी है। इस अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए 15 शैय्या की सुविधा मिलेगी। साथ ही पंचकर्म के माध्यम से मरीजों का इलाज भी किया जाएगा। इसी के साथ ही यहां लोग योग भी करेंगे। इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। लौकिहवा में बनने वाले इस अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को दी गई है, जो यह तय करेगा कि इसके निर्माण में कितनी लागत आएगी। फिलहाल, अस्पताल की भूमि का निरीक्षण किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद पद्धति की सभी सुविधाएं मिलेंगी
कोर्ट ऐरिया आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी। तब से लेकर यह किराए के भवन में ही संचालित हो रहा था। कहा कि भवन काफी पुराना हो गया था, लोगों को पंचकर्म आदि की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। नये भवन में शिफ्ट होने के बाद लोगों को आयुर्वेद से जुड़ीं सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें