गांव से शहर तक गूंजे देशभक्ति के तराने
फोटो
जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वाधीनता दिवस पर जिले भर में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम हुए। देशभक्ति से भरे गीतों और नाटकों के माध्यम से मातृभूमि की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। सरकारी इमारतों से लेकर शैक्षिक संस्थाओं पर तिरंगा शान से लहराया।
भानपुर तहसील में एसडीएम राजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार नवीन प्रसाद ने स्वतत्रता दिवस के इतिहास पर चर्चा की। अधिवक्ताओं ने भी विचार रखे। रामनगर ब्लॉक परिसर में बीडीओ हरिश्चन्द्र के साथ ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने ध्वज फहराया। सीएचसी में डॉ. विवेक विश्वास ने ध्वज फहराया। प्राथमिक विद्यालय बारहकोनी में ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, सेखापुर में प्रधान राजेश यादव, प्राथमिक विद्यालय बडौगी में ग्राम प्रधान गंगाराम यादव, बेईली में ग्राम प्रधान लाखन ने ध्वज फहराकर लोगों को संबोधित किया।
मानिक चन्द में दीनबंधु दीनानाथ ङिग्री कॉलेज प्रबंधक हरिशंकर चौधरी, संतराम चौधरी एजुकेशनल एकेडमी दसिया में पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सेवन स्काई एकेडमी में अब्दुल माजिद, गोस्वामी तुलसीदास कालेज में प्रधानाचार्य रामनरायन चौधरी, राम प्रसाद दास इंटर कालेज छितही में प्रधानाचार्य अरविंद चौधरी, आरके कॉलेज में प्रधानाचार्य विश्वनाथ चौधरी, हरिदास चौधरी कालेज में कृष्णगोपाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया।ग्राम प्रधान दिवाकर विक्रम, इश्तियाक अहमद, कुतुबुल्लाह, रामतौल चौधरी और रमेश चौधरी आदि प्रधानों ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया।
कलवारी थाने में थानाध्यक्ष संजय शुक्ल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान पुष्पा सिंह, पूर्वांचल बैंक में प्रबंधक सत्य प्रकाश, सेंट स्टीफेंस कुसौरा बाजार में प्रधानाचार्या उमा श्रीवास्तव, त्रिवेनीराम बालिका में प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी, राजपती माता प्रसाद प्रशिक्षण महाविद्यालय गौरा में प्रबंधक डॉ. एफडी यादव, मदरसा अरविया तालीमुल कुरान में प्रधान अजहर नसीम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकदहा में प्रधान राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय भंगुरा में प्रधान हीरालाल, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में प्रधान अब्दुल हमीद, प्राथमिक विद्यालय बैष्णोपुर में प्रधान संजय भारती, प्राथमिक विद्यालय माझाखुर्द में प्रधान प्रतिनिधि परमात्मा यादव आदि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक जेडी कन्या कॉलेज विशुनपुरा में प्रबंधक राकेश दुबे, सुधा गर्ल्स एकेडमी में प्रमुख गीता यादव, केपी कॉलेज बैरागल में प्रबंधक ह्रदय राम पाठक, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन दुबौलिया में प्रधानाचार्या शशि बाला सिंह, विवेकानंद कालेज दुबौलिया में प्रबंधक कृष्ण मणि मिश्रा, राज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र सिंह, साकेत पब्लिक स्कूल विशेषरगंज में संरक्षक गया शंकर पांडेय, हैप्पी किंग्डम स्कूल मे मुन्नु पांडेय, राष्ट्रीय कृषक कॉलेज में वेदमणि सिंह, मार्डन पब्लिक स्कूल में सुनील सिंह, एडी एकेडमी धर्मूपुर में डॉ. वाईडी सिंह, इन्द्रवास शिक्षण संस्थान में राज्य महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास सिंह, मदरसा निजामिया अजीजुल उलूम खुशहालगंज में प्रबंधक जलालुद्दीन,पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मन पुर में ग्राम प्रधान हीरा सिंह , आरके साइंस एकेडमी तुर्कीपुर में थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता, इंडियन पब्लिक स्कूल नचना में जगदीश प्रसाद दुबे, देवनारायण अमृता देवी स्कूल में शोभनाथ शुक्ल, यूनीक कान्वेंट में नागेन्द्र त्रिपाठी, किसान इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम गुलाम चौधरी , राम दास उदय प्रताप में प्रबंधक राम शिरोमणी चौधरी ने ध्वाजारोहण किया।
कप्तानगंज के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज पर प्रबंधक राकेश मणि त्रिपाठी, मां दुर्गा अभिलाषा में चंद्र भूषण मिश्र, पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, सेंट मैरी में प्रबंधक आरपी श्रीवास्तव, मां गायत्री कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मिश्र, रामप्यारे चौधरी इंटर कॉलेज में प्रबंधक केके चौधरी, श्री नागेश्वर सिंह विद्या भवन पर प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, संत कबीर इन्टर कालेज पर दीपक कुमार ने झंडारोहण किया।
नगर बाजार में थाना परिसर में सीओ कलवारी, प्रभारी निरीक्षक रामअशीष यादव ने पौधरोपण किया।एसएस प्रशिक्षण संस्थान में शशिकला सिंह, भगवती प्रसाद शंकर देवी कॉलेज में प्रबंधक राम जी कसौधन, सूर्य कुमारी बालिका कॉलेज में शालिनी सिंह, कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र पर ग्राम प्रधान के पति राम कृपाल यादव, सुखई सिंह महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य अनुभा सिंह, पैराडाइज इंटर कॉलेज में आत्मा पांडेय, बरगाह में रामदास पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
पैकोलिया में थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय बरुवार में शुभावती देवी, महादेवा में हरि प्रसाद सिंह, बेलसड़ में शैलेश यादव, सेमरा में सानू चौहान, भीटीमिश्र में अजय कुमार पांडेय, इमिलिया में वसीम, पेड़ार में अब्दुल मालिक, दौलतपुर में कौशिल्या देवी, मिश्रौलिया दुर्बासा में झिनके काका, बेनीपुर में सोनू तिवारी, मजगवा में वंशराज गौतम, बड़ेरिया में राजितराम गुप्ता ,बेलघाट में रामरतन यादव, मकतव जामिया उम्मे कुलसूम फिरदौस नगर में इलियास अहमद ,इटवा कुनगाई मकतब में राम बरन यादव, पुरैना मकतब में मो सलीम उर्फ कल्लू ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया है ।
महराजगंज पुलिस चौकी पर इंचार्ज राकेश कुमार मिश्रा, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कालेज में डॉ. वीके वर्मा, श्रीकान्त चिंतामणि त्रिपाठी मेमोरियल इंटर कालेज मानपुर में प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, बीपीडी एल बालिका इंटर कॉलेज बिहरा में शिवपूजन लाल, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में प्रधानाध्यापक डॉ योगेश कुमार सिंह, बेलभरिया में प्रवीण सिंह, शम्भूपूर प्राथमिक में प्रधानाध्यापक प्रशांत मणि सिंह, निपनियां में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, उभाई में प्रधानाध्यापक प्रमोद त्रिपाठी, ओझागंज में डॉ. विनीता त्रिपाठी, भैसा चौबे में अर्जुन प्रसाद, फरेंदा जागीर में गुलाम अशरफ, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में संतोष कुमार शुक्ला ने झंडारोहण किया।
टिनिच के पं. जवाहरलाल नेहरु किसान इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय प्रताप सिंह, पुलिस चौकी टिनिच पर प्रभारी आलोक राय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय के अजगैवाजगंल पर प्रधानाध्यापक रामजीत चौधरी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानाचार्य इंदिरा श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय टिनिच में प्रधानाध्यापक राजेश चौधरी, बदनावर में प्रधानाध्यापक राम आसरे मौर्य, कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनीराम मौर्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिलीवरी में प्रधान सरोज शुक्ला, ओम पब्लिक स्कूल में जितेन्द्र अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया। ओड़वारा के खझौला चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने, प्रतिभा शिशु मंदिर करनपुर में अजय पटेल ने, नेशनल पब्लिकपकड़ी चन्दा में अजय दूबे, सुनील रॉयल कालेजमें अरविंद कुमार, राम विन्देश्वरी प्रसाद नरियाव में भक्ति नारायण श्रीवास्तव, माध्यमिक विद्यालय गुमनारी में दिनेश कुमार त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय मेहड़ा पुरवा में प्रधानाध्यापक हरदीप सिंह ने, आदर्श शिवांजली में कोयल यादव, पूर्वांचल बैंक में प्रबंधक आरके सिंह, प्राथमिक विद्यालय बायपोखर में ग्राम प्रधान श्रीराम, कुर्थीया में ग्राम प्रधान अमानत अली ने ध्वज फहराकर पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय चिलवानियां में ग्राम प्रधान रामजीत सिंह, बैजनाथ जोत में ग्राम प्रधान गिरजेश भारती, महसो प्रथम में प्रधान पति राजेश पाल, महसो मार्डन स्कूल में प्रबंधक दुर्गा पाल ने झंडा रोहण किया।
डीएम ने दिए 10 लाख रुपये
फोटो
जवाहर नवोदय विद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में डॉ राजशेखर ने विद्यालय की आवश्यकताओं के लिए दस लाख की स्वीकृति दी। आईएएस बनने में नवोदय विद्यालय की मुख्य भूमिका बताई। विद्यालय जाने वाली सड़क को मरम्मत कराने का भी आश्वासन दिया। परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को नसीहत दी कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। सकारात्मक सोच पर बल दिया। यहां मुख्य अतिथि एमपी अग्रवाल सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके मिश्र ने अतिथियों के हाथ बच्चों को पुरस्कार दिया। विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में आलोक कुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, पंकज गौतम, पंकज पटेल, अंशुल, भोलाराम, शशांक सिहं पुरस्कृत किए गए। संचालन अंग्रेजी में वीपी सिंह व हिंदी में मीनम पांडे ने किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, डीसी मनरेगा इंद्रपाल सिंह, बीडीओ रामरेखा सरोज, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, सीओ शिव शिव प्रताप सिंह समेत तमाम अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हल्की फुहारों में लहराया तिरंगा प्यारा
फोटो
स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
अफसरों और कर्मचारियों और संस्थाओं ने लगाए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वाधीनता दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल मुख्यालय पर आयुक्त अलका टंडन भटनागर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सलामी ली।
आयुक्त सभागार में गोष्ठी में कमिश्नर ने कहा कि हम लोग आज संकल्प लें कि आपसी मतभेदों/विवादों को शान्ति एवं संवैधानिक तरीके से हल करेंगे। इस दौरान पौधरोपण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला जज जयशील पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अधिकारियों से त्वरित न्याय दिलाने के लिए आह्वान किया। लोक अदालतों के माध्यम से भी वादों के निस्तारण में तेजी से कार्रवाई की अपेक्षा की। कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. राज शेखर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन का सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प दिलाया।गॉधी कला भवन में महात्मा गॉधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एसपी दिलीप कुमार के अलावा एडीएम, सीआरओ, स्थनीय लोक कलाकार एवं साहित्यकार मौजूद रहे। डीआईजी डॉ. राकेश शंकर, एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह एवं सीएमओ ने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
शैक्षिक संस्थाओं में लहराया तिरंगा
शैक्षिक संस्थाओं में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके बाद विविध कार्यक्रम हुए। जीजीआईसी, जीआईसी में प्रधानाचार्यों ने, सरस्वती शिशुमंदिर रामबाग में अध्यक्ष नागरदास मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला, सरला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री में प्रधानाचार्य अंजू गिजवानी, लिटिल फ्लावर्स में प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के मायने बताए। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामसूरत शुक्ला, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। देशभक्ति गीत एवं एकांकी नाटक से राष्ट्रीय प्रेम का महत्व समझाया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में निदेशक राजीव कुमार ने ध्वज फहराया तो स्कूल की छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इसी प्रकार सक्सेरिया कॉलेज में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रबंधक जगदीश्वर प्रसाद सिंह (ओमजी) ने तिरंग फहराया। बच्चों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के संबंध में जानकारी दी। मदरसा दारूल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम में राष्ट्रीय पर्व पर इम्ताज अली ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। डॉ. आरजीएस पब्लिक कांवेंट में प्रबंधक डॉ. राम गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। वैष्णों इंटरनेशनल एकेडमी कुरियार और सरस्वती शिशु मंदिर बैरिहवां में प्रबंधक रामनाथ यादव, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. वीके वर्मा, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय सदर में बीईओ इंद्रजीत ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एपीएन पीजी कॉलेज में डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराया।
संस्थाओं में पौधरोपण के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
चित्रांश क्लब की ओर से मंडल अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कारगिल शौर्य स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया। ओपेक चिकित्सालय कैली में ध्वजा रोहण के बाद कर्नल केसी मिश्र ने जंग ए आजादी के दीवानों के संबंध में जानकारी दी। आईटीआई परिसर के संभागीय परिवहन कार्यालय में विधि कार्यक्रमों के साथ पौधरोपण किया गया। सदर विधायक दयाराम चौधरी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, सीजीएम मनोज कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंवर मित्र सेन, प्रधानाचार्य बीबी सिंह, आरटीओ आरके विश्वकर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश चौबे, अरुण कुमार समेत तमाम लोगों ने पौधरोपण किया। जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी संतोष सिंह, मड़वानगर में हील सोसाइटी की ओर से पांच सौ पौधे लगाए गए।
स्वतंत्रता दिवस की हर ओर रही गूंज
स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष वेदकला ने चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय मथौली में संस्थापक हरिवंश मौर्य, एचआर उपाध्याय बड़ौनी में प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय, जानकी प्रसाद चौधरी महाविद्यालय व डीएजी इंटर कॉलेज कटौधा में प्रबंधक डॉ. शैलेश कुमार चौधरी, पीडीआर बखरिया में वंशीधर मिश्र, आईटीआई बखरिया में भानु प्रकाश मिश्र, सूर्य बक्श कॉलेज में दिनेश सिंह, महाविद्यालय में अजीत प्रताप सिंह ,पशुपति नाथ इंटर कॉलेज बखरिया में प्रबंधक बालमुकुंद मिश्र, जनता इंटर कॉलेज में प्राचार्य ओम प्रकाश पांडेय, पं. काली प्रसाद इंटर कॉलेज देईसाड़ में महेंद्र नाथ उपाध्याय, आरएसआर में बृजेश कुमार शुक्ल ने झंडा रोहण किया।
एस. पब्लिक स्कूल बनकटी में दीनानाथ अग्रहरि, कल्पना देवी इंटर कॉलेज बानपुर में प्रबंधक सदा यादव, राम जानकी इंटर कॉलेज महादेवा में प्रबंधक रघुनाथ सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज कथरूआ में प़बंधक आरी शर्मा, ब्लॉक मुख्यालय पर अमित सिंह, पीएचसी में डा. धर्मेंद्र चौधरी ने झंडा फहराया। सिंडीकेट बैंक बनकटी में नहीं फहराया तिरंगा तो बाबा भीम राव अंबेडकर शिक्षा निकेतन में झंडारोहण हुआ। गायघाट में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी कालेज में प्रधानाचार्य आज्ञा राम चौधरी, प्राथमिक विद्यालय बिशेनपुर में ग्राम प्रधान नीलम देवी, दोफड़ा में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर त्रिपाठी, मोहम्मदपुर में ग्राम प्रधान फरीद अहमद, कोरमा में ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पटेल, कनैला में डॉ दीपक सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनैला में ग्राम प्रधान राकेश सिंह, पाऊँ में ग्राम प्रधान अभिषेक पांडेय, गुरुशरण पाल कालेज गायघाट में प्रधानाचार्य डॉ दिनेश वर्मा ने झंडारोहण किया। वाल्टरगंज में कुष्ठ सेवा आश्रम हथियागढ़ में रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब ने मिठाई के साथ दैनिक प्रयोग की वस्तुएं वितरित कीं। दुबौलिया क्षेत्र में मदरसा हक्कुल इस्लाम मतलब अरबिया लालगंज में अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल और प्रबंधक जमील अहमद ने झंडारोहण किया।