फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... शहर के चौराहों की रौनक बढ़ाएंगे उद्योगपति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

शहर के चौराहों की रौनक बढ़ाएंगे उद्योगपति
10 अव्यवस्थित चौराहों को गोद लेने का प्रस्ताव
उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने उद्यमियों से आग्रह किया
औद्योगिक विमर्श को लेकर 14 अगस्त को मीटिंग होगी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में उद्योग-क्रांति की पहल के साथ-साथ शहर की खूबसूरती संवारने की कोशिशें तेज हो गई हैं। रविवार को उद्योग बंधु की बैठक के दौरान डीएम ने मौजूद उद्योगपतियों से इन चौराहों को गोद लेकर विकसित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डीआईजी डॉ. राकेश चंद्र, एसपी दिलीप कुमार, संजय प्रताप जायसवाल विधायक रुधौली, सीडीओ अरविंद पांडेय, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उद्योगपतियों और अन्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। दिन में 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई थी। जहां 20 उद्योगपतियों ने तात्कालिक आवश्यक मुद्दों के समाधान के लिए ध्यान आकृष्ट कराया। डीएम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़क, ध्वस्त ड्रेनेज और खराब स्ट्रीट लाइट सबसे प्रमुख समस्याएं हैं। उद्योगपतियों/लघु उद्यमियों ने बताया कि इसके निराकरण के लिए पिछले 10 सालों से वे कोशिश करते रहे लेकिन इन समस्याओं का कोई सार्थक निष्कर्ष नहीं मिला। लघु औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 10 लघु उद्यमियों के भूमि आवंटन में कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। डीएम के अनुसार उनमें से अधिकतर ने उन भूमि पर किसी प्रकार का उद्योग शुरू ही नहीं किया है। ऐसे मुद्दों के तात्कालिक व अविलंब समाधान को देखते हुए आगामी 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे विकास भवन में एक महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई है। संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ उक्त मुद्दों के निराकरण की योजना तैयार की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि मीटिंग के बाद जमीनी स्थिति के आकलन के लिए औद्योगिक क्षेत्र और मिनी औद्योगिक क्षेत्र का मुआयन करेंगे। डीएम ने उद्योगपतियों को शहर के 10 चौराहों की की सूची सौंपी। उनसे अनुरोध किया कि उनमें से एक-एक चौराहे को गोद लेकर उनका सीएसआर गतिविधियों के तहत विकसित करें। डीएम ने इसके लिए उन्हें 10 अगस्त तक चौराहे गोद लेने के विषय पर अपडेट कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें