फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का झाम बन गया टोल प्लाजा

विज्ञापन
ट्रक।
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। टोल टैक्स पर जाम आए दिन की मुसीबत बन गई है। कई बार एंबुलेंस के गंभीर मरीजों को भी तड़पना पड़ता है। यहां पर इमरजेंसी लाइन में भी वाहन खड़े रहते हैं। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गाड़िया आपस में टकरा जाती है। फिर भी जिम्मेदारों का सुधार का कोई प्रयास नहीं दिखा।
विज्ञापन

फोरलेन के छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर जाम आए दिन की समस्या बन गई है। जिसके कारण बबुरहवा फ्लाईओवर तक वाहन खड़े रहते हैं। हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों को काफी देर तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है। दिसंबर में जाम लगने से कई वाहन आपस में टकरा गए थे। जबकि मार्च में दो ट्रक टोल प्लाजा पर ही जल गई थी और बड़ा हादसा होने से बच गया था। सहायक टोल मैनेजर इंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि कभी कभी एक साथ कई वाहन आ जाते है इससे जाम लगता है। टोल पर जाम न लगे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें