बस्ती। गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी अनुदान मिलने का रास्ता साफ हो गया। शासन ने हरी झंडी दे दी है। अनुदान मिलेगा या नहीं? यह असमंजस पिछले छह माह से बना हुआ था। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि शासन ने शादी अनुदान देने का निर्णय लिया है। यह अनुदान उन एससी और सामान्य वर्ग के लोगों को मिलेगा जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में आनलाइन आवेदन किया था। एससी के 1298 और सामान्य वर्ग के 615 ने आवेदन किया था। इन सभी का सत्यापन कराकर उनके खाते में अनुदान की धनराशि बीस हजार रुपये भेज दिए जाएंगे।
जिन ब्लॉकों के गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए अनुदान मिलने जा रहे हैं, उनमें बहादुरपुर में एससी के 92 व सामान्य के 34, बनकटी में एससी के 130 व सामान्य के 40, सदर लॉक के 129 व 52, दुबौलिया के 44 व 19, गौर के 147 व 66, हर्रैया के 68 व 40, कप्तानगंज के 61 व 25, कुदरहा के 104 व 40, परसुरामपुर के 31 व 25, रामनगर के 108 व 73, रूधौली के 120 व 50, साऊंघाट के 62 व 14 और विक्रमजोत ब्लॉक के एससी के 67 व सामान्य के 55 को अनुदान मिलेगा। इसी तरह बभनान नगर पंचायत के एससी के चार व सामान्य के छह, नगरपालिका के एससी के 36 व सामान्य के 19 और हर्रैया नगर पंचायत के एक-एक एससी और सामान्य को मिलेगा।
सामूहिक शादी में जोड़े को मिलेगा बीस हजार ःबस्ती। सरकार ने सामूहिक विवाह योजना में जोड़े की राशि को बढ़ा दिया है, अब प्रत्येक जोड़े को बीस हजार रुपये मिलेगा। इसके अतिरिक्त दस हजार रुपये का उपहार भी मिलेगा, जिसमें मोबाइल भी शामिल है। शादी की व्यवस्था के नाम पर प्रति जोड़ा बीडीओ को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया फरवरी में इस योजना के तहत सामुदायिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है।