फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत किसान ही क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे धान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धान खरीद अभी एक नवंबर से होनी है, मगर इसे लेकर पूरा तंत्र सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को खरीद के नोडल अधिकारी एडीएम भगवान शरण ने सभी क्रय एजेंसियों व खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का खाका खींचा।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि खरीद से पूर्व सभी जिम्मेदार तैयारियां पूरी कर लें, जिससे किसानों को दिक्कतें न झेलनी पड़ें। इस बार वेबसाइट पर पंजीकृत किसान ही क्रय केंद्रों पर धान बेच सकेंगे। नोडल अधिकारी ने इसके लिए 15 अक्टूबर तक का समय दिया है।बताया कि जिले में विभिन्न एजेंसियों के कुल 79 केंद्र खोले गए हैं। खाद्य विभाग सहित सभी क्रय एजेंसियों को नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि वे किसानों से संपर्क कर उनका पंजीकरण पोर्टल पर जरूर कर दें। पंजीकरण के लिए जोत बही अथवा खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड व पासबुक की कापी किसानों से ली जाए। उन्होंने मंडी समिति व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम समृद्धि योजना में ग्राम सभाओं में आयोजित बैठक में इसका प्रचार करें, जिससे किसानों की उपज का वाजिब मूल्य उन्हें दिलाया जा सके।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, एआर कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव, एफसीआई प्रबंधक सुशील पांडेय, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक रामजन्म वर्मा के अलावा बाट-माप निरीक्षक सहित क्रय एजेंसियों के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें