फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मजदूर संगठन का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी धरना दिया। गलत तरीके से निविदा प्रक्रिया निकाली जाने से संविदा कर्मचारी आंदोलित हैं।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मंडल व ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा श्रमिकों के नियोजन के लिए निविदा निकाली गई। जिसमें अनुभवहीन ठेकेदारों को दे दिया गया है। जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। जोनल अध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि निविदा प्रक्रिया में श्रम अधिनियम 1970 के साथ ही श्रम अधिनियम 2009 का उल्लंघन है। सितंबर में इसको लेकर धरना प्रदर्शन हो चुका है। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस राय व डीएम के मध्य वार्ता के बात कार्य बहिष्कार स्थगित किया गया था। श्रमायुक्त कार्यालय को निविदा के संबंध में शिकायत की जा चुकी है। अब शुक्रवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
इस मौके पर विनोद वर्मा, वीरेंद्र कुमार मिश्र, बाबू राम शर्मा, रमेश चन्द्र यादव, सूर्य प्रकाश, विजय कुमार शुक्ला, अशोक मिश्र, राकेश गौड़, देवेंद्र सहाय, सुधीर कुमार, दिनेश कुमार, राम नेवास चौधरी, देवानंद, अवधेश, संजय कुमार, राम जनम चौधरी, परशुराम, वीरेंद्र नाथ पांडेय, भोलानाथ, आदर्श सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें