फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर तटबंध के लिए खतरा बना कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर तटबंध के लिए खतरा बनी कटान
विज्ञापन


दुबौलिया।
वैसे तो घाघरा नदी इस समय शांत है। फिर भी नदी की धारा बंधे से होकर प्रवाहित होने से लगातार कटान का खतरा बना हुआ है। प्रत्येक दिन नदी अलग-अलग जगहों पर कटान शुरू कर देती है। इससे बाढ़ खंड के अधिकारी भी समझ नहीं पाते कि कार्य कहां पर किया जाए।
बुधवार को नदी ने चांदपुर-कटरिया बांध के धरमूपुर मुस्तहकम के पास सुबह नौ बजे अचानक कटान शुरू हो गई। पास में कार्य कर रहे मजदूरों ने वहां पर बोल्डर डालना शुरू किया। वैसे बंधे के सुरक्षा के लिए बल्ली पायलिंग का कार्य चल रहा है। पेड़ व बल्ली लगाकर बंधे को कटान से बचाने का प्रयास है। बोरी में ईंट के रोडे़ भरकर डाले जा रहे हैं। नदी चांदपुर से खलवा तक करीब 700 मीटर तक कटान करने से बंधे पर दबाव बना हुआ है। जहां वीडी बांध कटा है वहां पर मिट्टी डाली जा रही है। भाजपा बाढ़ निगरानी समिति के सदस्य प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने किया बंधे का निरीक्षण
सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को बंधे का निरीक्षण करके आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चांदपुर से खलवा कटान की जगहों को देखा। कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे बंधे का बचाया जा सके। इस मौके सुनील सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, गिरीश सिंह, एसडीओ जीतेन्द्र कुमार, जेई स्वप्निल आदि मौजूद रहे।
आरएसएस ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी
विक्रमजोत। क्षेत्र के कल्याणपुर, भरथापुर, सहजौरा पाठक के बाढ़ पीड़ितों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 160 लोगों को बाढ़ राहत पैकेट वितरित किया। इसमें चावल, दाल, गुण, तेल, नमक, मोमबत्ती, माचिस, कपड़ा सहित समान बोरे में दिया। गांव के 75 लोगों को अनाज और आवश्यक वस्तुओं से भरा पैकेट भी दिया गया। स्थानीय पुलिस और पीएसी की सुरक्षा में राहत सामग्री बांटी गई। इस अवसर पर प्रचार विभाग के प्रमुख प्रेरक मिश्रा, सह खंड कार्यवाह सर्वेश मिश्रा, कार्यवाह सच्चिदानन्द, खंड बौद्धिक प्रमुख विनय जी खंड विस्तारक बलजीत, श्याम बहादुर सिह, कुंवर आनंद सिंह, विजय व्यास, सोनू, नितिन नितेश, शरद ,अभिषेक जायसवाल, मनोज कौशल, राजेश सिंह सहित सहयोग किया।
विज्ञापन

लगातार घट रहा है जलस्तर
विक्रमजोत। घाघरा का जलस्तर लगातार घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को खतरे के निशान से मात्र 17 सेमी ऊपर रह गई है। मगर घट रही नदी कटान कर रही है। जो कल्याणपुर के प्राथमिक विद्यालय और भरथापुर में काली मंदिर के पास कटान कर रही है। सहजौरा पाठक अभी भी चारों ओर पानी भरा है। बाढ़ का पानी हटते ही प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य टीम लगातार गांवों में कैंप कर रही है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बाढ़ के नोडल अधिकारी शुभकरण के नेतृत्व में डॉ. अनिल कनौजिया, डॉ. रणधीर वर्मा, एएनएम निर्मला देवी आशा सरिता मनकावती सहित लोग कल्याणपुर में चिकित्सा कैंप लगा रहे हैं। वहीं, वीडी बांध पर डॉ आरए कुशवाहा, आर के द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम बाढ़ चौकी बघुआपार में चिकित्सा कैंप लगाए है। वहीं, 17 जलमग्न रह चुके गांवों में प्रशासन की ओर से पहुंचाई गई राहत सामग्री के वितरण में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें