फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों मे स्काउटिंग गाइडिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्काउट गाइड मंडलीय समिति की बैठक बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के हाल में संयुक्त शिक्षा निदेशक संतराम सोनी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में स्काउट, गाइड को और अधिक प्रभावी बनाने, विस्तार, प्रशिक्षण में योग और मैसेंजर ऑफ पीस को अनिवार्य किए जाने पर चर्चा हुई। सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिए जाने पर भी निर्णय लिए गए। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने संचालन में भावी कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग को और प्रभावशाली बनाने हेतु सभी बीईओ की एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। ब्लॉक स्काउट मास्टर, ब्लाक गाइड कैप्टन की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। मंडलीय बैठक में जिला मुख्यायुक्त डॉ. मणिशंकर तिवारी, स्काउट कमिश्नर डॉ. अरुण कुमार सिंह, गाइड कमिश्नर निलोफर उस्मानी, सचिव हरेन्द्र प्रसाद सिंह, संतोष पांडेय, नीलम सिंह, सत्या पांडेय, कुलदीप सिंह, अमित शुक्ल, निशा यादव, रमेश यादव, हरिश्चन्द्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें