बस्ती। एडीएम भगवान शरण बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे नए कलेक्ट्रेट भवन निरीक्षण करने पहुंचे। एक-एक पटल और कार्यालय जाकर कार्यों को देखा और कर्मियों से कार्यों में हो रही कठिनाईयों के बारे में जाना। कुछ कर्मियों ने परेशानी को बताया। अचानक एडीएम के पहुंचे से कलेक्ट्रेट में खलबली मच गई।
एडीएम ने बताया कि वह जनसुनवाई के मामले के निस्तारण की प्रगति जानने और कर्मचारियों का पटल देखने आए थे। एडीएम ने कर्मियों के कार्यो पर संतोष् जताया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल हक, अनिल कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, जीतनरायन, राधेश्याम जायसवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, श्रवण त्रिपाठी, अमरपाती, मालती, रईस अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।