फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने नियमित ड्यूटी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नियमित ड्यूटी नहीं लगने से होमगार्ड लाचार एवं परेशान हैं। ऊपर से विभाग में बढ़े भ्रष्टाचार ने तंगहाली बढ़ा दी है। शनिवार को विभिन्न समस्याओं पर केंद्रित ज्ञापन जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्चाधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन

उप्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सांसद हरीश द्विवेदी से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। सदर विधायक दयाराम चौधरी, हियुवा जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के अलावा डीएम, डीआईजी, एसपी को भी अपनी समस्याएं सुनाईं। होमगार्ड्स की मांग है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, नई दिल्ली आदि की तरह 12 महीने ड्यूटी मिले। जिला मुुख्यालय पर पिछले 10 वर्षों से तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए। जिले में सभी जवानों का मानव दिवस एक समान हो। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कामार सिंह, जिला अध्यक्षा धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल, परमानंद यादव, राजमणि, उदय नरायन तिवारी, चंद्र विजय, विनोद शुक्ल, संतराम चौधरी, शिवमूर्ति, सुदीप शुक्ल, विवेक, कृष्ण कुमार, संतराम आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें