फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में उफान, बंधे पर दबाव बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुबौलिया/विक्रमजोत। नेपाल गिरजापुरी, शारदा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने और बारिश के चलते घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके आस पास रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
वीडी बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। कई जगह कटान शुरू हो गई है। अब भी बंधे पर रेनकट और रैटहोल बने हुए हैं। विभाग ने पिछले वर्ष 60 लाख रुपये इसके मद में खर्च कर दिए थे। उसके बाद भी बंधा संवेदनशील बना हुुआ है। चांदपुर, कटरिया, गौरा, भिऊरा के पास रेनकट देखे जा सकते हैं। बारिश होने से खतरा और बढ़ गया है। वहीं, पारा गांव के पास वीडी बांध की सुरक्षा के लिए बने छोटे-बड़े 10 स्पर बनाए गए थे। इसमें कुछ छोटे स्पर पिछले वर्ष ही नदी की धारा में समा गए। वर्तमान में नदी की धारा बंधे के समीप होकर प्रवाहित हो रही है। ग्रामीण जलस्तर बढ़ने से दहशत में हैं। नदी का रुख कब बंधे की तरफ हो जाए कुछ पता नहीं है। गांव के बृजेश सिंह, सुरेश सिंह, विजयी ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से बंधे की मरम्मत की मांग की गई। मगर किसी ने सुध नहीं ली। जबकि बाढ़ खंड की चौकी पर कोई मौजूद नहीं रहता है। रात में लोग बंधे पर टहलकर खतरे का जायजा लेते रहते हैं। चांदपर गांव के पास नदी ने कटान शुरू कर दिया है। नदी की धारा बंधे से मात्र 10 मीटर पर बह रही है। अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी बंधे पर नहीं पहुंचा है। धरमपुर एहतमाली के राम बुझारत, राम देव, बाबूराम, राम चंद्र, कमलेश, राम सुरेश, छगूर की परवल की फसल पानी में डूब गई। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

गिराए जा रहे बोल्डर
स्पर बनाने के लिए अभी बोल्डर गिराने का कार्य चल रहा है। बैरागल गांव के पास राम जानकी मार्ग के किनारे बोल्डर गिरा हुआ है, जिसे वीडी बांध पर पहुंचाना है ताकि स्पर निर्माण करके बंधे की सुरक्षा की जा सके। लेकिन बारिश शुरू हो जाने से कार्य संभव नहीं दिख रहा है। बंधे के करीब गौरा, भिऊरा, पारा, कटरिया, चांदपुर, पहाड़पुरवा, टकटकवा के लोग घाघरा में जलस्तर की वृद्धि होने से परेशान हैं। उनके सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

खतरे से सात सेमी दूर घाघरा
विक्रमजोत। बेतहाशा बढ़ रही घाघरा नदी खतरे के निशान से मात्र सात सेमी दूर रह गई है। केंद्रीय जल आयोग के अयोध्या कार्यालय के अनुसार शनिवार को 92.038 से बढ़कर जलस्तर 92.045 मीटर पहुंच गया है। लगातार हो रही बरसात से प्रतिदिन पांच सेमी की बढ़ोत्तरी हो रही है। नवनिर्मित लोलपुर विक्रमजोत बांध पर स्थापित बाढ़ चौकी पर बाढ़ विभाग के आधा दर्जन अधिकारी कैंप कर रहे हैं। बिना बांध के कल्याणपुर, भरथापुर, सहजौरा पाठक, रानीपुर कठवनिया में भीषण कटान जारी है। कल्याणपुर प्राथमिक विद्यालय का भवन नदी की धारा से मात्र पांच फीट दूर र्है। इंट भरे बोरे डाल कर भवन को बचाने का बचाने प्रयास शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें