जिला अभ्यास वर्ग की तैयारी को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। संघ कार्यालय में हुई बैठक में संचालन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारियों को सौंपा गया।
विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग 15 एवं 16 जुलाई को प्रस्तावित है। बैठक में सिद्धार्थनगर में हुई प्रांत अभ्यास वर्ग में घोषित नवीन दायित्वों एवं संगठन में फेरबदल की भी समीक्षा की गई। प्रांत उपाध्यक्ष जेके शाही एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा ने अभ्यास वर्ग पर प्रकाश डाला। कहा कि पूरे वर्ष संगठन में लगन से कार्य करने के पश्चात सदस्यों का प्रशिक्षण आवश्यक होता है जिससे कार्यकर्ता संगठन की कार्य पद्धति को अच्छे से समझ सकेंगे। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह एवं विभाग प्रमुख पवन प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांत अभ्यास वर्ग में अनुपम पांडेय को बस्ती का जिला प्रमुख घोषित किया गया जो इससे पहले बभनान के नगर अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। विभाग संगठन मंत्री मनीष को देवरिया विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
विभाग संयोजक रहे राघवेंद्र सिंह को गोरखपुर में विस्तारक तथा कार्यालय मंत्री अजय मिश्र को संतकबीरनगर में विस्तारक भेजा गया। प्रांत सह मंत्री कुसुम शुक्ला को छात्राओं, जिला संयोजक उत्कर्ष शुक्ल को जिला अभ्यास वर्ग के संचालन समिति प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। जितेंद्र शुक्ल, राजमंगल सिंह, सौर्य सिंह, अभिषेक गुप्ता, शिवम पाल, अभिनव सिंह, कामरान हाशमी, शुभम पांडेय, विनोद पांडेय, सुधांशु मिश्र, संजय गुप्ता, रूपक शर्मा, शिवेंद्र दुबे, राहुल सिंह, आदित्य गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।