फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होते ही फिर बन गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के आदेश को असली जमा पहनाने के लिए निर्माण खंड व प्रांतीय लोक निर्माण खंड ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू किया। मगर हल्की बारिश ने इनके पोल खोल दी। गिट्टी व तारकोल से भरा गया गड्ढा अपने असली रूप में दिखने लगा।
विज्ञापन

जिले में 1509 किमी. सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करना था। विभाग के क्षेत्रीय जेई ने खराब सड़कों के रिपोर्ट विभाग को दी। उसी के अनुसार टेंडर निकालकर कार्य कराए गए। लेकिन प्रति किमी. लागत रकम कम के चलते पहले ठेकेदारों ने कार्य कराने से हाथ खड़े किए। मगर बाद में गुणवत्ता विहीन कार्य करा के कोरम पूरा किया। जो हल्की बारिश होने पर दिखाई देने लगा। विभाग ने गड्ढा मुक्त के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत कार्य एक तिहाई बजट में करा दिया।


अन्य विभागों ने काम ही शुरू नहीं किया
लोक निर्माण के विभाग के अलावा गन्ना विभाग, मंडी परिषद, नगर पालिका व जिला पंचायत के सड़कों पर कार्य शुरु ही नहीं हो पाया। जिला पंचायत की सड़कों का टेंडर जारी हो गया है। मगर लागत रकम कम होने से ठेकेदार कार्य करने में रुचि नहीं ले रहे है।
विज्ञापन


क्या कहते अधिकारी
प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता व नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार बजट के अभाव में भी 90 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जा चुका है। जिसमें गुणवत्ता का ध्यान रखकर कार्य हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें