बनकटी (बस्ती)। क्षेत्र में स्थित एसबीआई का काम काज नेटवर्क के चलते दो दिन से प्रभावित है। इसके चलते खाताधारकों को खासी मुसीबत उठानी पड़ रही है। बैंक में नेटवर्क तो एटीएम धनाभाव के चलते महीनों से बंद पड़ा है।
शाखा प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पूर्व बीएसएनएल का केबिल फाल्ट हो गया था, जिससे नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। वैसे शाम तक इसके ठीक की उम्मीद निगम के अधिकारियों ने जताई है। रही बात एटीएम की तो नोट के अभाव में एटीएम बंद है।
इधर खाता धारक सुनील कुमार, गुजराती, अजय शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, अशोक पाल, राम सकल, रेखा, सुमन, सरिता, माया, कौशल्या आदि खाताधारकों ने बताया कि दो दिन से लाइन लगा रहे हैं, मगर पूरे दिन इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस समय बच्चों की फीस, किताब कापी, खेत की सिंचाई सहित तमाम आवश्यकताएं हैं, मगर बैंक की यह हालत है कैसे काम चलेगा? समझ में नहीं आ रहा है।