फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त योजना में फेल हुआ बस्ती-सिद्घार्थनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों में ही राजस्व ग्रामों में खुले में शौच से मुक्त करने का मामला सामने आया है। डिप्टी डायरेक्टर पंचायत महेंद्र प्रसाद दुबे की जांच में बस्ती और सिद्धार्थनगर में फर्जी रिपोर्टिंग पकड़ी गई है। यहां पर योजना को फेल बताया गया है। जबकि अफसरों ने सफल होने की रिपोर्ट शासन और प्रशासन को की थी।
विज्ञापन

मंडल में 113 राजस्व ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त करने की रिपोर्ट तीनों डीपीआरओ की ओर की गई। मगर जब डीडी पंचायत ने 32 ग्रामों का सत्यापन किया तो फर्जी रिपोर्टिंग का मामला सामने आया। इन गांवों के लोग आज भी खुले में शौच करने जाती पाई गई है। इसके लिए जांच अधिकारी ने बस्ती, सिद्घार्थनगर और संतकबीरनगर के डीपीआरओ को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। कहा है कि अगर सप्ताह में शतप्रशित लक्ष्य की पूर्ति नहीं की गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पूरे देश में सभी ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें