फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कार्य गिनाए और भविष्य की योजना बताई

Sat, 11 May 2019 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो basti/नीरज श्रीवास्तव
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को बिंदुवार बताया। सभा में मौजूद लोगों को खुद से जोड़ा और उनकी पीड़ा को महसूस करनी की बात कही। भाजपा को झूठा प्रचार करने वाला बताकर कांग्रेस के पिटारे में एक से बढ़ कर एक योजनाओं का उल्लेख कर खुशहाल भारत का सपना संजोया।
विज्ञापन

करीब 29 मिनट के भाषण में प्रियंका के निशाने पर सिर्फ पीएम रहे। उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए, खुद को गरीबों, किसानों, बेरोजगारों महिलाओं, छोटे व्यापारियों के प्रति अपनत्व जाहिर किया। एक-एक कर कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल जन कल्याण की योजनाओं की फेहरिस्त गिना डाली। किसान सम्मान योजना को अपमान योजना बताते हुए प्रहार किया। कहा, सालाना छह हजार से कहा काम चलेगा, कहा- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर गरीब परिवार को छह हजार रुपये महीना देने की योजना बनाई है। जिससे उनकी जरूरत कुछ हद तक पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें