जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया था
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
चुनावी जनसंपर्क में दिन रात लगे गठबंधन प्रत्याशी और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी शुक्रवार को अपने एक शुभचिंतक की पत्नी की अंत्येष्टि में गए थे। काफी देर खड़े रहने के बाद उन्हें बेचैनी होने लगी और फिर शरीर में दर्द। कुछ देर बाद वे आवास पर लौट आए। भतीजे व पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने बताया कि तत्काल डॉक्टर पास ले जाने पर जांच में शुगर लेवल बढ़ा पाया गया, जिससे हार्ट प्रॉब्लम भी होने लगी। बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी जांच भी नार्मल पाई गईं हैं। रिपोर्ट लेने के बाद शुक्रवार देर रात वापस बस्ती आ जाएंगे। किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है।