फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए के भुगतान को किसानों ने शुरू किया भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाए के भुगतान के लिए किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन

एसडीएम सदर व डीसीओ की बातें मानने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। गोविंद नगर चीनी मिल में पेराई सत्र चालू करने, मजदूरों व किसानों के बकाया के भुगतान के लिए श्रमिकों व किसानों का क्रमिक धरना भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। राम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों व श्रमिकों से बात करने एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल और डीसीओ रंजीत कुमार निराला मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौबीस घंटे में भुगतान का भरोसा दिलाया लेकिन किसानों ने इसे मानने से इंकार कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मांगों के समर्थन में दो अप्रैल से रामप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में मजदूर व किसान चीनी मिल गेट पर क्रमिक धरना शुरू किया। इस बीच धरना बुधवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। रामप्रकाश चौधरी ने अन्न, जल त्याग दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन श्रमिकों व किसानों के बकाए का भुगतान कराकर चीनी मिल चालू कराने की घोषणा नहीं करेगा, भूख हड़ताल जारी रहेगी। उधर, श्रमिकों व किसानों के भूख हड़ताल को भाकियू ने समर्थन दिया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने इन मुद्दों पर आरपार के लड़ाई की चेतावनी दी है। किसान नेताओं ने एसडीएम सदर से मिल के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बंधू चौधरी, हरिराम चौधरी, गनीराम चौधरी, श्रमिक अंगद वर्मा, विरेंदर चौधरी, रामअवतार चौधरी, महेश पांडेय, रत्नाकर पांडेय, सिपाही यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें