फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित---न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश
विज्ञापन

जिले के पांच न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हाईकोर्ट प्रशासन ने वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों व आउट लेइंग कोर्ट में तैनात न्यायिक अधिकारियों के तबादले का रेडीनेस जारी कर दिया है। इसके तहत अपने जिले से दो अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व तीन सिविल जज सीनियर डिवीजन, सीजेएम अथवा एसीजेएम के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन न्यायिक अधिकारियों को 15 अप्रैल को दोपहर बाद कार्य भार सौंपना होगा।
विज्ञापन

जिन न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं उनमें एडीजे एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय इरफान अहमद को बाराबंकी, एडीजे हर्ष अग्रवाल को मेरठ स्थानांतरित किया गया है। जबकि एडीजे मुकेश कुमार सिंह प्रथम को आजमगढ़ से, शैलेंद्र पांडेय कानपुर नगर से और बरेली से बृजेश मणि त्रिपाठी बस्ती के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सीजेएम मनोज कुमार को गौतमबुद्ध नगर, एसीजेएम प्रथम हरीश चंद्र को बरेली, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहन लाल को इलाहाबाद के लिए स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। इसी क्रम में इलाहाबाद से श्वेता दीक्षित, बुलंदशहर से प्रदीप कुमार राम, हरदोई से आनंद शुक्ला, मेरठ से अंकिता दुबे को यहां तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें