चार सौ मीटर दौड़ में संतकबीर नगर की शीतल प्रथम
मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। जूनियर हाईस्कूल अहरा के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों ने मैदान पर दम दिखाया। प्राथमिक बालिका के चार सौ मीटर दौड़ में संतकबीरनगर की शीतल को प्रथम, बस्ती की अंशू द्वितीय तथा संतकबीरनगर की शीतल द्वितीय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की लंबी कूद मेें बस्ती की पूनम को प्रथम, इसी जिले की अंशू को दूसरा जबकि शीतल को तीसरा स्थान हासिल हुआ। जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में संतकबीर नगर के संजय प्रथम, इसी जिले के सुजीत को द्वितीय तथा सिद्धार्थनगर के आकाश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर दौड़ में संतकबीरनगर के संजय प्रथम, सिद्धार्थनगर के आकाश द्वितीय तथा संदीप यादव को तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद में बस्ती के अजय प्रथम और गोविन्द को द्वितीय तथा संतकबीरनगर के किशन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में बस्ती प्रथम, सिद्धार्थनगर को दूसरा स्थान हासिल हुआ।
जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में सिद्धार्थनगर की युक्ता स्वराज प्रथम, संतकबीरनगर की आलिया खातून द्वितीय तथा बस्ती की अंशिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लम्बी कूद में सिद्धार्थनगर की इस्लामुनिशा प्रथम, बस्ती की सविता द्वितीय तथा बस्ती की प्रिया व संतकबीर नगर की अमृता को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल हुआ। गोलाक्षेपण में संतकबीरनगर की संध्या प्रथम, सिद्धार्थनगर की साबरीन को द्वितीय तथा संतकबीरनगर की प्रीति को तृतीय स्थान मिला। चक्रक्षेपण में संतकबीरनगर की संध्या प्रथम, अमृता द्वितीय तथा बस्ती की शिवानी को तृतीय स्थान मिला। खो-खो में बस्ती प्रथम, संतकबीरनगर को दूसरा स्थान हासिल हुआ। कबड्डी में सिद्धार्थनगर प्रथम और बस्ती दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान, लोकनृत्य और अन्ताक्षरी में संतकबीरनगर को प्रथम तथा बस्ती ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एसडीआई इन्द्रजीत ओझा, ध्रुव प्रसाद जायसवाल, एस एन सिंह, डॉ. नरेन्द्र सिंह, श्रेया त्रिपाठी, हिमांशी शुक्ला, अभय सिंह यादव, प्रधानाचार्य ध्रुवपति यादव, आशुतोष पांडेय, अशोक मौर्या, कुलदीप सिंह, मधुकर उपाध्याय, राम कुमार वर्मा, रामरंग, डीपी आनंद, राघवेंद्र शरण पांडेय, आशा त्रिपाठी, उमाकान्त शुक्ल, घनश्याम सिंह, अकमल हुसैन आदि मौजूद रहे।