फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों के अभाव में 18 हजार के गोल्डेन कार्ड रिजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिलेखों के अभाव में 18 हजार के गोल्डेन कार्ड रिजेक्ट
विज्ञापन

बस्ती। गरीबों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा के लिए संचालित आयुष्मान योजना में गोल्डेन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 1.73 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब भी यह क्रम जारी है। इसी बीच शासन ने जिले में करीब 18 हजार गोल्डेन कार्ड रिजेक्ट किए जाने की जानकारी सीएमओ को दी है।
शासन की ओर से आए पत्र में इसका कारण केवाईसी के लिए दिए जाने वाले अभिलेख त्रुटिपूर्ण बताए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा निरस्त किए गए कार्डधारकों को वास्तविक अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान योजना में गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था केंद्र सरकार ने की है। योजना का शुभारंभ 2018 में हुआ। उसके बाद इससे करीब 159114 परिवार जुड़े। इन परिवारों को योजना में शामिल किया गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के गोल्डेन कार्ड को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। जिले में 795435 लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाए जाने हैं। इसे लेकर लगातार आयुष्मान विंग फील्ड में काम कर रही है। योजना के अनुसार, गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य तेज गति से हो, उसके लिए अभियान भी चलाया गया और करीब 29 हजार कार्ड बनाए गए।
अब तक 1.73 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी बीच शासन ने करीब 18 हजार कार्डों को निरस्त कर दिया। नतीजतन यह संख्या घटकर 1.55 लाख रह गया है। कार्ड निरस्त होने का कारण संबंधित लाभार्थी की ओर से जो अभिलेख केवाईसी में लगाए गए हैं, वे अपूर्ण हैं। पत्र में इसका भी उल्लेख है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि शासन की ओर से पत्र मिला है कि करीब 18 हजार के गोल्डेन कार्ड निरस्त किए गए हैं। इसे लेकर कोई आरोप नहीं है। केवल अपूर्ण अभिलेखों के माध्यम से लाभार्थी ने केवाईसी किया था। इसी के चलते उसे निरस्त किया गया है। लाभार्थी नए सिरे से इसे ऑनलाइन भरें तो उसको फिर से योजना में शामिल कर गोल्डेन कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें